{"_id":"69314d1d100f998f2004f535","slug":"a-speeding-car-hit-pedestrians-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंदा, चारा घायल, अलीगढ़ में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंदा, चारा घायल, अलीगढ़ में कराया भर्ती
Thu, 04 Dec 2025 02:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:28 PM IST
सार
सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने चार राहगीरों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली के निकट एक तेज रफ्तार कार ने चार राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक के भाई ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजकुमार शर्मा निवासी कस्तली वैश थाना जवां जिला अलीगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 29 नवंबर की दोपहर को उनका भाई कुलदीप शर्मा चाची रेनू पत्नी संजय के साथ शादी समारोह में अगसौली गया था। ऑटो से उतरने के बाद दोनों पैदल जा रहे थे। कुछ दूरी पर एक महिला दीक्षा वर्मा व उसका भाई असमनी पुत्र राजबहादुर भी थे।
विज्ञापन
तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने इन चारों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना शुरू कर दी है गई है।
विज्ञापन