{"_id":"69ff2e061cd1b89f7106785a","slug":"a-speeding-car-hit-a-bike-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में देवर-भाभी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में देवर-भाभी गंभीर घायल
Sat, 09 May 2026 06:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 09 May 2026 06:23 PM IST
सार
शिवराज सिंह अपनी भाभी विरमा देवी के साथ बाइक पर सवार होकर त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने को जा रहे थे। जैसे ही बाइक से बाहर गांव जरेरा बंबा के समीप पहुंचे, तभी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
विस्तार
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव जरेरा के बंबा के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक के साढ़ू ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव रतिभानपुर निवासी गौरव कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि तीन अप्रैल की शाम सात बजे के करीब उसके साढ़ू शिवराज सिंह अपनी भाभी विरमा देवी निवासी गांव मकंदपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद बाइक पर सवार होकर थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला उदईया में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने को जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही बाइक से बाहर गांव जरेरा बंबा के समीप पहुंचे, तभी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन