{"_id":"6a2d4f9c334ee5021f019e02","slug":"a-seven-foot-long-snake-entered-the-house-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर में घुसा सात फीट लंबा सांप, मची अफरा-तफरी, ढाई घंटे बाद पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर में घुसा सात फीट लंबा सांप, मची अफरा-तफरी, ढाई घंटे बाद पकड़ा
Sat, 13 Jun 2026 06:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:10 PM IST
सार
जब ग्रामीण प्रवीण कुमार अपनी माता मुन्नी देवी के साथ घर पर बैठे थे। प्रवीण ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। वन विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची।
विज्ञापन
सांप को पकड़ती वन विभाग की टीम
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव पाराशर में 12 जून दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के कमरे में अचानक सात फीट लंबा सांप घुस गया। सांप को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
12 जून दोपहर करीब दो बजे जब ग्रामीण प्रवीण कुमार अपनी माता मुन्नी देवी के साथ घर पर बैठे थे। प्रवीण ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। वन विभाग की टीम से भूरी चौधरी, सुमन और केपी सिंह तुरंत गांव पहुंचे। टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन