फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A second platform will be built at Sikandrarao Railway Station.

Hathras News: सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर बनेगा दूसरा प्लेटफॉर्म

Sat, 28 Mar 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 28 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A second platform will be built at Sikandrarao Railway Station.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दूसरा प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से इस प्लेटफाॅर्म के निर्माण के लिए इज्जतनगर मंडल से स्वीकृति मिल चुकी है। प्रस्ताव हाथरस सिटी स्टेशन की ओर से भेजा गया था, जिस पर मंजूरी के बाद निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन




परियोजना के तहत लगभग 600 मीटर लंबा प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव और संचालन में सुविधा होगी। वर्तमान में एक ही प्लेटफॉर्म होने के कारण कई बार ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान में दिक्कतें आती हैं और यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




दूसरा प्लेटफॉर्म बनने से इन समस्याओं में काफी हद तक सुधार होगा। इसे करीब एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्लेटफाॅर्म के साथ आवश्यक बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




नया प्लेटफॉर्म बनने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया विकास कार्यों के लिए रेलवे लगाातार काम कर रहा है। जहां भी यात्री सुविधाओं की जरूरत है, उन्हें पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed