फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A procession was taken out amidst Sankirtan, gulal was thrown.

Hathras News: संकीर्तन के बीच निकाली शोभायात्रा, उड़ाया गुलाल

Tue, 03 Mar 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 03 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out amidst Sankirtan, gulal was thrown.
गौर महोत्सव शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Samvad
नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित श्रीबांकेबिहारी इस्कॉन मंदिर में सोमवार की सुबह गौर पूर्णिमा महोत्सव मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर अबीर-गुलाल की बौछार के बीच धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। पूरा क्षेत्र राधा-कृष्ण नाम संकीर्तन से गूंज उठा।
विज्ञापन




फूलों से सुसज्जित डोले में बांके बिहारी की भव्य आरती के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। डीजे पर बज रहे धमाकेदार भक्ति संगीत पर महिलाएं व युवा नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा नौरंगाबाद से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, जीटी रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई दोपहर में इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन




यात्रा के दौरान भक्त भगवान श्रीराधा-कृष्ण के भजनों पर झूमते रहे। श्रद्धालुओं पर पुष्प व गुलाल की वर्षा की गई। जगह-जगह आरती उतारकर बांकेबिहारी के डोला का स्वागत किया गया। मंदिर के प्रमुख प्रबंधक राजकुमार वार्ष्णेय एवं अमूल वार्ष्णेय के निर्देशन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारियों एवं समस्त भक्तों ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में वैभव वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, राज वार्ष्णेय, शरद वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, विष्णु वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, तरुण त्रिवेदी, महेश वार्ष्णेय, पप्पी वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता आदि शामिल रहे। विशेष बात यह रही कि दिल्ली, मथुरा एवं वृंदावन से आए भक्तों के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालुओं ने भी महोत्सव में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed