{"_id":"5d44884a8ebc3e6cc5784081","slug":"a-policeman-committed-the-crime-of-the-daughter-of-another-policeman-hathras-news-ali2100109136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी की बेटी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी की बेटी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
वीडियो भी बनाया और कई माह तक किशोरी को बनाता रहा हवस का शिकार
पुलिसकर्मी ने किया किशोरी से दुष्कर्म

सादाबाद क्षेत्र के एक गांव का मामला, शिकायत मिलने पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। थाना सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ एक पुलिसकर्मी ने घिनौनी हरकत की। इस पुलिसकर्मी ने उक्त किशोरी के साथ न केवल रेप किया, बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। उसके बाद वह कई बार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़ित किशोरी के सब्र का जब बांध टूट गया तो उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इस सिलसिले में कोतवाली सादाबाद में शिकायत की। गौरतलब है कि उक्त किशोरी का पिता भी पुलिसकर्मी ही हैं।
थाना सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में एक हेडकांस्टेबल इस समय पीएसी में तैनात है। उसका परिवार, जिसमें उसकी 15 वर्षीय बेटी भी है, इसी गांव में रहती है। इसी गांव में एक अन्य पुलिसकर्मी भी रहता है। उसकी तैनाती फिलहाल गाजियाबाद में है। फरवरी माह में यह पुलिसकर्मी छुट्टी पर अपने घर आया और अपने ही विभाग के कर्मी की बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। वहां उसने इस लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।
वीडियो के जरिये पुलिसकर्मी किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। पिछले दिनों किशोरी ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो शुक्रवार को उसके परिजन इस मामले की शिकायत करने के लिए थाना कोतवाली सादाबाद पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले को लेकर विवेचना कर रही है।