फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a person arrest in police raid

पुलिस का छापा, युवक गिरफ्तार

Sun, 24 May 2015 12:23 AM IST
hathras
hathras Updated Sun, 24 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस। शहर में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी के खेल का एक बार फिर खुलासा हुआ है। कोतवाली हाथरस गेट की प्रभारी ट्रेनी आईपीएस सुजाता सिंह ने इस सिलसिले में पुलिस बल के साथ शनिवार की दोपहर चक्की बाजार में एक मकान में छापा मारकर एक युवक को पकड़ा है। उसका साथी फरार हो गया।

पुलिस ने उसके पास से कई मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इन दोनों युवकों को आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। देर शाम तक पुलिस इन दोनों के अन्य साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, जिससे सट्टा कारोबार में सक्रिय लोगों में खलबली मची रही।

विज्ञापन

शहर में सट्टे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक सामान्य रूप से लगने वाले सट्टे के साथ-साथ अब आईपीएल के हाई प्रोफाइल सट्टे का कारोबार भी शुरू हो गया है, जिसमें प्रतिदिन लाखों के वारे-न्यारे हो रहे हैं। शनिवार को थाना हाथरस गेट की प्रभारी एवं ट्रेनी आईपीएस सुजाता सिंह को कुछ लोगों ने जानकारी दी कि शहर के मोहल्ला चक्की बाजार में आईपीएल के सट्टे का खुलेआम कारोबार संचालित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोहल्ले के एक मकान पर छापा मारा। छापे में पुलिस ने अजय उर्फ अज्जू निवासी चक्की बाजार को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी शहर के दिल्ली वाला चौक निवासी विक्की मौके से भाग गया। पुलिस ने इन युवकों से कई मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस इनके साथ ही इस आईपीएल सट्टे के अवैध करोबार से जुडे़ लोगों की तलाश में जुटी है। देर शाम पुलिस ने इस धंधे से जुड़े अजय उर्फ अज्जू निवासी चक्की बाजार और विक्की निवासी दिल्ली वाला चौक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed