फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a man died from viraul fever.

सादाबाद में बुखार से युवक की मौत

Tue, 26 Nov 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
a man died from viraul fever.
a man died from viraul fever. - फोटो : SADABAD
सादाबाद क्षेत्र में बुखार से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को कुरसंडा ग्राम पंचायत के गांव नगला चंाद में बुखार पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं जिनका उपचार आगरा के अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव नगला चंाद निवासी रवि कुमार पुत्र नत्थीलाल ने बताया कि उसका भाई प्रवेश कुमार (22 वर्ष) को 21 नवंबर को बुखार आया था। वह प्रवेश को उपचार के लिए सादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए थे, लेकिन वहां हालत में सुधार न होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा में भी दो अस्पतालों में उसका उपचार चला। हालत नहीं सुधरी तो यहां के चिकित्सकों ने भी उसका उपचार दिल्ली में कराने को कहा। सोमवार की सुबह करीब सवा छह बजे किसी अन्य अस्पताल में ले जा रहे थे तो रास्ते में ही प्रवेश की मौत हो गई। रवि ने बताया कि उसका प्लेटलेट्स काफी कम था। बुखार टूट नहीं रहा था। डॉक्टरों ने उसे डेंगू भी घोषित कर दिया था। इधर, प्रवेश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed