फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a man death due to fever, one refer

बुखार से एक की मौत, एक को किया अलीगढ़ रेफर

Tue, 12 Nov 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
a man death due to fever, one refer
बुखार से मृत युवक का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। अब बुखार से जलेसर रोड मढ़ैया नाला निवासी ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सासनी के किशनगढ़ी निवासी युवक को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। उसके प्लेटलेट्स भी लगातार कम हो रहे हैं।

बुखार और डेंगू से अब तक जिले में दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। अब कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड मढ़ैया नाला निवासी पवन (23 वर्ष) पुत्र तुलाराम ई-रिक्शा चलाता था। उसे पिछले कई दिनों से हल्का बुखार आ रहा था। सोमवार की दोपहर को अचानक से उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। जलेसर रोड स्थित एक क्लीनिक पर उसने अपने आप को दिखाया। जहां जांच में उसकी प्लेटलेट्स कम आईं थी, जिस पर डॉक्टर ने उसे आगरा जाने के लिए भी कहा था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह आगरा नहीं गया और यहीं से दवा ले ली। रात को अचानक से उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर को शव का अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार की दोपहर को सासनी के गांव किशनगढ़ी निवासी विजेंद्र पुत्र गजराज जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सासनी में एक जांच कराई थी, इस प्रथम जांच में उन्हें टायफाइड और डेंगू की पुष्टि हुई, जिसके कारण उसकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही है। उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed