फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a ladies sportsman has awarded which perform in internation event

विदेशों में परचम लहराने वाली खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Thu, 12 Mar 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
a ladies sportsman has awarded which perform in internation event
खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं श्वेता चौधरी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के तत्वावधान में अलीगढ़ रोड स्थित डेंटल क्लीनिक पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारत की ओर से अर्चना ने अमेरिका में आयोजित फ्लैग फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर द्धितीय स्थान प्राप्त किया। कोमल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज खेल रही हैं। कार्यक्रम में विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की प्रान्त संयोजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने छात्राओं को पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मान करने से जहां उन्हें उत्साह वर्धन मिलता है। कार्यक्रम का संचालन ब्रज क्षेत्र सह मंत्री दीपक शर्मा ने किया। नेकी की दुकान के संचालक महेंद्र लांबा को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर माधव उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मनीष चांदगोठिया, नगर संयोजक डॉ योगेश शर्मा, उप संयोजक अभिमन्यु भारद्वाज, नेपाल सिंह, शुभम गर्ग, डॉ. सुरभि शर्मा, रिंकी चांदगोठिया, नीलम, काजल, नैना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed