{"_id":"6050f5968ebc3ec39d613a65","slug":"a-houses-burn-regural-from-one-month-hasayan-news-ali2587930101","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में एक माह से रोज लग रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में एक माह से रोज लग रही आग
विज्ञापन
आग लगने की घटना के दौरान मौजूद ग्रामीण
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन (हाथरस)।
कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव उल्दापुर के एक ग्रामीण के घर में पिछले एक महीने से हर रोज आग लग रही है। आग से इस ग्रामीण के घर में अब तक हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका है। खास बात तो यह है कि अभी तक आग लगने का कारण मालूम नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार ने अब एसडीएम सिकंदराराऊ मनोज कुमार सिंह से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा है कि यदि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका तो वह परिवार सहित गांव से पलायन करने को मजबूर होगा।
पीड़ित ने जरैरा चौकी प्रभारी सलामुद्दीन खां को भी इस बारे में लिखित शिकायत दी थी मगर पुलिस अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं लगा पाई है। रोजाना घर में आग लगने से यह परिवार काफी परेशान है। सोमवार को भी काफी लोगों की मौजूदगी में अचानक दो बार आग लगने से मौके पर मौजूद ग्रामीण और उनके रिश्तेदार परेशान हो गए।
जगदीश प्रसाद शर्मा पुत्र गंगा प्रसाद शर्मा निवासी उल्दापुर अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते हैं, जबकि उनके दो पुत्र विपिन शर्मा व सुधीर शर्मा शिक्षक होने के कारण हसायन में ही निवास करते हैं। जगदीश प्रसाद शर्मा के घर के अंदर एक माह से प्रतिदिन आग लग जाती है। हर दिन दो-तीन बार आग लग रही है, जिससे घर में रखा हुआ काफी सामान जलकर राख हो चुका है। वर्तमान में उनके घर में पहनने के लिए कपड़े नहीं बचे हैं।
विज्ञापन
जगदीश प्रसाद के घर के अंदर लग रही आग की सूचना से उनके परिजन व रिश्तेदार में भी खलबली मच गई है। मंगलवार को कस्बा हसायन से जब मीडिया कर्मी गांव उल्दापुर पहुंचे तो जगदीश प्रसाद के घर में बैठने के दौरान दो बार अचानक आग लगने से सभी लोग आश्चर्य चकित रह गए। जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत भी हो चुकी है। अब सब उनके बर्दाश्त से बाहर हो चुका है।
इस बारे में शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। - मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सिकंदराराऊ

जगदीश प्रसाद शर्मा के घर में आग लगने से उठती लपटें। - फोटो : HASAYAN