फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A family ID made for the whole family

Hathras News: पूरे परिवार के लिए बनेगी एक फैमिली आईडी, इससे यह होगा फायदा

Fri, 10 Feb 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 09:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित परिवारों की राशनकार्ड संख्या ही  फैमिली आईडी है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित न होने वाले ऐसे परिवार जो राशनकार्ड के पात्र नहीं हैं, उन्हें फैमिली आईडी पोर्टल  के माध्यम से फैमिली आईडी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
A family ID made for the whole family
पहचान पत्र - फोटो : self

विस्तार

शासन की ओर से एक परिवार एक पहचान योजना शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक परिवार का एक फैमिली आईडी कार्ड बनाया जाएगा। इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर शासन की ओर से जिले में तकनीकी सहयोग के लिए ई डिस्ट्रक्टि मैनेजर मनोज उपाध्याय को नामित किया है। 

विज्ञापन


शासन की ओर से इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित परिवारों की राशनकार्ड संख्या ही  फैमिली आईडी है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित न होने वाले ऐसे परिवार जो राशनकार्ड के पात्र नहीं हैं, उन्हें फैमिली आईडी पोर्टल  के माध्यम से फैमिली आईडी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


ईडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फैमिली आईडी की आवश्यकता होगी।  फैमिली आईडी आवेदक खुद पोर्टल व जन सेवा केंद्रों के माध्यम से बना सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed