{"_id":"6962b5349f2d9f54700e6c01","slug":"a-dozen-villages-were-shut-down-for-five-hours-hathras-news-c-56-1-sali1016-143036-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच घंटे गुल रही एक दर्जन गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच घंटे गुल रही एक दर्जन गांवों की बिजली
Sun, 11 Jan 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के 33/11 केवी पिपरामई बिजलीघर से पोषित 11 केवी फीडरों से जुड़े गांवों एवं मजरों की बिजली शनिवार को करीब पांच घंटे तक बाधित रही। सुबह लगभग 10 बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत का कार्य कराए जाने के कारण आपूर्ति बंद रखी गई।
बिजली आपूर्ति ठप रहने से गांव जंगला, पिपरामई, खेड़ा बरामई सहित एक दर्जन से अधिक गांवों और मजरों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को दिन के समय घरेलू कार्यों के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्यों में भी कठिनाई हुई। उपखंड अधिकारी ग्रामीण संदीप सिंह ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को और बेहतर व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्मर प्रोटेक्शन का कार्य कराया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद निर्धारित समय पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।