फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A copy will be sent to the jail to school

नकल कराई तो जेल भेजे जाएंगे स्कूल वाले

Fri, 12 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। डीएम शमीम अहमद खान की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा सभी 136 परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन कराने की रणनीति बनाई गई। 

विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने किसी भी प्रकार धांधली करने के प्रयास किए तो सख्त कार्रवाई होगी। डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की पहले दिन की परीक्षा के दौरान फोटोग्राफी की जाए, जिससे परीक्षार्थियों को बदलकर परीक्षा दिलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। एएसपी अजय शंकर राय ने इस दौरान सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया और कहा कि हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में डीआईओएस जेके मलिक ने परीक्षाओं को विधिवत रूप से संचालित करते हुए चार जोन एवं 21 सेक्टरों के बारे में जानकारी देते हुए इनमें तैनात अधिकारियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed