{"_id":"69e6980f9290646131070a0b","slug":"a-container-full-of-parcels-caught-fire-burning-goods-worth-lakhs-to-ashes-hathras-news-c-2-gur1004-956283-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पार्सलों से भरे कंटेनर में लगी आग, लाखों के आईफोन और इलेक्ट्रिक गैजेट्स जलकर हुए राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पार्सलों से भरे कंटेनर में लगी आग, लाखों के आईफोन और इलेक्ट्रिक गैजेट्स जलकर हुए राख
Tue, 21 Apr 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:48 AM IST
सार
कंटेनर हरियाणा के गुरुग्राम से फ्लिपकार्ट का सामान लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। इसे अलीगढ़ स्थित कंपनी के डिलीवरी सेंटर तक पहुंचना था, लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही रामघाट रोड स्थित जनकपुरी के पास इसमें अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग, बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब 2 बजे ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के माल से भरे कंटेनर में भीषण आग लग गई। हादसे में कंटेनर के अंदर रखा करीब 35 लाख रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। बताया गया है कि इसमें आईफोन, इलेक्टि्रक गैजेट्स और अन्य सामान शामिल है।
विज्ञापन
ट्रक चालक भूरी सिंह ने बताया कि कंटेनर हरियाणा के गुरुग्राम से फ्लिपकार्ट का सामान लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। इसे अलीगढ़ स्थित कंपनी के डिलीवरी सेंटर तक पहुंचना था, लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही रामघाट रोड स्थित जनकपुरी के पास इसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया।
विज्ञापन
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर में लदा लाखों के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़े और अन्य पार्सल आदि जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और कंपनी के अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।