फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A car collided with people waiting for a vehicle

Hathras Accident: वाहन का इंतजार कर रहे लोगों में कार ने मारी टक्कर, चार घायल, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 10:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 10:16 PM IST
सार

विशाल कुमार अपने दोस्त चंद्रशेखर के साथ एटा जाने के लिए गांव मुगलगढ़ी के निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। वहां पहले से मनोज कुमार व मयंक सैनी भी मौजूद थे। इस दौरान सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने चारों लोगों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A car collided with people waiting for a vehicle
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ के एनएच-34 पर एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के समीप वाहन का इंतजार कर रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


विकास कुमार गांव सिकंदरपुर कोटा अलीगढ़ ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 20 दिसंबर की रात आठ बजे उनका भाई विशाल कुमार अपने दोस्त चंद्रशेखर के साथ एटा जाने के लिए गांव मुगलगढ़ी के निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। वहां पहले से मनोज कुमार व मयंक सैनी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


इस दौरान सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने चारों लोगों को टक्कर मार दी। चारों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल शिव कुमार शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed