{"_id":"6294eabd0f35c415066f4c6c","slug":"a-canter-full-of-devotees-going-for-ganga-bath-overturned-one-died-35-injured-sikandhra-rahu-news-ali292744575","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, एक की मौत, 35 लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, एक की मौत, 35 लोग जख्मी
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्तपताल में भर्ती घायल।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
सोमवती अमावस्या पर खेरिया आगरा से गंगा स्नान के लिए जा रहा यात्रियों से भरा एक कैंटर माइनर में पलट गया। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 35 लोग जख्मी हो गए। हसायन कोतवाली की चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार ने घायलों को सिकंदराराऊ सीएचसी इलाज के लिए भेजा, इनमें आठ की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया।
खेरिया आगरा से सोमवती अमावस्या के पर्व पर गंगा स्नान के लिए 36 श्रद्धालु कैंटर में सवार होकर गंगा स्नान के लिए सौरों घाट जा रहे थे। सोमवार की तड़के तीन बजे जैसे ही कैंटर सिकंदराराऊ जलेसर मार्ग पर गांव बाड़ी के पास पहुंचा चालक को झपकी आ गई। इससे कैंटर अनियंत्रित होकर माइनर में पलट गया। तड़के सुनसान मार्ग पर दुर्घटना के काफी देर तक कोई नहीं पहुंच पाया। दूसरे वाहन चालकों ने चौकी जरैरा को इसकी सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। सीएचसी पर महज एक चिकित्सक व फार्मेसिस्ट के इतने घायल देख हाथ-पांव फूल गए। इनमें से 28 घायलों को हाथरस रेफर कर दिया गया। इनमें से बलराम सिंह (70) की रास्ते में मौत हो गई। हाथरस बागला से भी अति गंभीर आठ घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया।
ये लोग हुए हादसे में घायल
कैलाशीराम पुत्र करन सिंह, छाया पुत्री सुरेश चंद्र, रामचंद्र पुत्र उमेश, अंसुल पुत्र महेश, टिंकू पुत्र पप्पू, बॉबी पुत्र ख्यालीराम, प्रशांत पुत्र सुरेश चंद्र, ममता पत्नी महेश चंद्र, ओमबती पतनी सगुन लाल, राम श्री पत्नी मुकेश, ममता पत्नी दयासिंह, निम्मी पुत्र बबलू, बिस्सी पुत्र मनसीराम, कुंदन पुत्र चित्तर सिंह, अंसुल, सरोज पतनी मुकेश, धर्मवीर पुत्र विजय सिंह, सूरज सिंह पुत्र ख्यामीलाल, सवित्री पत्नी मुन्ना सिंह, शैलेन्द्र पुत्र सुरेश चंद्र, छाया पत्नी मुकेश, योगिता पुत्री नरेश, उमंग पुत्र आन्या, पेनू पत्नी महेश, भगवान देवर पत्नी मुन्नी लाल। घायल सभी लोग खेरिया मोड़ आगरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
फिर खुली ट्रॉमा सेंटर की खोल
दो माह पूर्व यहां खोले गए ट्रॉमा सेंटर की फिर से पोल खुल गई। दुर्घटना के बाद विशेषज्ञ चिकित्सक तो दूर एक महज एक फार्मासिस्ट डाक्टर ने इतने घायलों को संभाला। लोगों का कहना था कि ट्रॉमा सेंटर को लेकर बोले गए झूठ से सरकार की छवि को धक्का पहुंचा है। यहां से आए दिन मरीजों को रेफर किया जा रहा है।

माइनर में पलटा कैंटर।- फोटो : SIKANDHRA RAHU