फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A cache of gas cylinders seized from the shop

Hathras News: आपूर्ति विभाग ने मारा छापा, दुकान से पकड़ा गया गैस सिलिंडरों का जखीरा

Tue, 31 Oct 2023 07:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 07:56 PM IST
सार

हाथरस के सहपऊ में आपूर्ति विभाग ने एक दुकान पर छापा मारा। दुकान से एक, दो नहीं सिलिंडरों का जखीरा पकड़ा गया। दुकान पर इण्डेन गैस, भारत गैस एवं एलपी गैस के सिलिंडर भरे पड़े थे।

विज्ञापन
A cache of gas cylinders seized from the shop
दुकान से मिले सिलिंडर - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के सहपऊ में आपूर्ति विभाग ने कस्बा के पुराना थाना बाजार में एक दुकानदार की दुकान में 31 अक्तूबर देर शाम छापा मारकर गैस सिलिंडरों का जखीरा पकड़ लिया । दुकानदार काफी दिनों से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करता था । 

विज्ञापन


विज्ञापन


दुकानदार के यहां छापा मारने की खबर पूरे बाजार में आग की तरह फैल गई । धीरे-धीरे वहां पर दुकानदार एवं भीड़ जमा हो गई । उस दुकानदार के पास इण्डेन गैस, भारत गैस एवं एलपी गैस के सिलिंडर काफी संख्या में पाए गए । आपूर्ति विभाग तीनों गैस एजेंसियों पर जाकर उनकी जांच पडताल में लगा हुआ है । समाचार लिखे जाने तक विभाग ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा सहपऊ के एक दुकानदार के यहां पर छापा मारकर तीन गैस एजेंसियों के सिलिंडर पकड़े गए हैं । अभी उन गैस एजेंसियों पर जाकर उनके यहां पर सिलिंडरों की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच करने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। - रोहित कुमार आपूर्ति निरीक्षक सादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed