फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A boy was electrocuted by an HT power line, causing an uproar.

Hathras News: एचटी लाइन के तार से झुलसा बालक, हंगामा

Wed, 31 Dec 2025 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 31 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
A boy was electrocuted by an HT power line, causing an uproar.
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला भट्ठा में 11 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने हंगामा काटा और बिजली निगम को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने से पुरानी लाइन के तार सड़क पर झूल रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद इन्हें सही नहीं कराया गया है। दरअसल, गांव निवासी प्रेमपाल सिंह मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन




मंगलवार की दोपहर को उनका 11 साल का बेटा विशाल साइकिल के टायर से खेल रहा था। खेलते हुए वह गांव के बाहर खेत पर पहुंच गया। यहां उसका टायर सड़क से नीचे खेत में चला गया। यहां 11 हजार वोल्टेज की लाइन का पुराना टूटा तार झूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




टायर उठाने के दौरान बच्चे ने सहारे के लिए तार पकड़ लिया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा। ग्रामीणों के मुताबिक वह काफी देर तक चिपका रहा और उसके हाथ व पैर झुलस गए। हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। इधर, मौके पर हंगामे की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। अधिशासी अभियंता देहात लाल बहादुर ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed