{"_id":"7-23263","slug":"Hathras-23263-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से भिड़ा केंटर, एक दर्जन बाराती जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से भिड़ा केंटर, एक दर्जन बाराती जख्मी
Hathras
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सिकंदराराऊ रोड पर हसायन क्षेत्रांतर्गत सलेमपुर के निकट बारातियों की एक बस में एक केंटर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दर्जन भर से ज्यादा बाराती चोटिल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पांच घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अन्य ने अपना प्राइवेट उपचार कराया।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी गिरिप्रसाद के बेटे अनिल कुमार उर्फ छोटू की शादी मुरगवां थाना मारहरा एटा से तय हुई थी। वहां बारात में बाराती गए थे। गुरुवार की रात्रि एक बजे के लगभग जब बारातियों की बस वापस आ रही थी तो इस बस में हसायन क्षेत्रांतर्गत सिकंदराराऊ रोड पर सलेमपुर के निकट सामने से आ रहे केंटर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें दर्जन भर से ज्यादा बाराती चोटिल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। कुछ समय के लिए रात्रि में इस रोड पर आवागमन भी अवरुद्ध हो गया। पांच गंभीर घायल बारातियों यज्ञदत्त पुत्र हरीशंकर, कालीचरण पुत्र नवलकिशोर निवासीगण लहरा, मनोज पुत्र कुंवरपाल निवासी जैथरा एटा, प्रवीण पुत्र मुरारीलाल निवासी रतनगढ़ी थाना हाथरस जंक्शन गंभीर घायल हो गए। इन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया। अन्य बारातियों ने अपना उपचार कराया।