{"_id":"7-21980","slug":"Hathras-21980-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर जोर पकड़ रहा मिलावट का बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर जोर पकड़ रहा मिलावट का बाजार
Hathras
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। त्योहारों के इस मौके पर दूध ही नहीं बल्कि बाजार में दूध उत्पादों के साथ-साथ मिर्च, मसाले, तेल और घी मिलावटी है। तेल, मसालों में घटिया खाद्य और अखाद्य पदार्थों की मिलावट होती है, जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मसालों को चटकदार बनाने के लिए उनमें कलर मिलाया जाता है। खोवा में स्टार्च की मिलावट होती है और सरसों के तेल में पामआयल व चावल का तेल मिलाया जाता है। खेदजनक पहलू यह है कि छापेमारी में बड़े बकाएदार बच निकलते हैं। यहां से नमूने भेजे जाते हैं तो उनकी महीनों रिपोर्ट नहीं आती। रिपोर्ट आती है तो उसका आधार ऐसा होता है कि कोई ठोस कार्रवाई हो ही नहीं पाती।
विज्ञापन