{"_id":"7-21372","slug":"Hathras-21372-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व धर्म सम्मेलन में सांप्रदायिक सद्भाव पर जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व धर्म सम्मेलन में सांप्रदायिक सद्भाव पर जोर
Hathras
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर कैंप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तपस्या धाम के तत्वावधान में मंगलवार की शाम को सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि सिकंदराराऊ के विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, डॉ. एससी शर्मा, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। आयोजकों द्वारा मंच पर हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई धर्म के लोगों को मंचासीन किया गया इनमें गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह, फादर मैथ्यू, पूर्व राज्य मंत्री कुंवर जावेद अली, पं. गिरधर गोपाल दीक्षित का आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में स्वर्णिम भारत बनाने में हमारा योगदान विषय पर दूर-दूर से आए अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। संयोजक बीके सीता बहन और सह संयोजक बीके भावना बहन ने सभी अतिथियों के माथे पर टीका और बैज बांधकर जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई धर्म के लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बीके शर्मा, डॉ. रामअवतार, बीके कविता बहन, हेमलता शास्त्री, बीके भावना बहन, बीके सीमा, बीके सुमित, बीके सूरज, श्रीकृष्ण भाई, विक्रम भाई, हरीदत्त भाई, संतोष भाई, सविता बहन, रेनू बहन, मिथलेश बहन सहित काफी लोग मौजूद थे। संचालन मेला विशेष सहयोगी अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया।