{"_id":"7-18335","slug":"Hathras-18335-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे पे डिस्को..पर भीड़ बेकाबू, पत्थर फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे पे डिस्को..पर भीड़ बेकाबू, पत्थर फेंके
Hathras
Updated Sun, 13 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ (हाथरस)। कस्बे में शुक्रवार की रात को हो रहे नौटंकी कार्यक्रम में कुछ शरारती तत्वों ने कलाकारों पर पत्थर फेंक दिए, जिससे कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई। भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ में एक कलाकार घायल हो गया, जिससे पूरा कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार की रात को साढ़े 11 बजे के बाद कस्बे में नौटंकी का कार्यक्रम कस्बे के कुछ नवयुवकों द्वारा कराया जाता है। हर साल की तरह शुक्रवार की रात को शंकर मंडी में नौटंकी का प्रोग्राम चल रहा था। कुछ नवयुवक नृत्य कर रही बालाओं को ईनाम दे रहे थे। इस ईनाम को नौटंकी का एक कलाकार ले रहा था। कुछ युवकों ने ईनाम के रुपये स्वयं जाकर नृत्य कर रही बालाओं को देने चाहे। इस चक्कर में कुछ नवयुवक मंच के पास इकट्ठे हो गए। यह देखकर बैठकर देखने वालों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। कार्यक्रम को रोककर पुलिस ने किसी तरह इस मामले को शांत कराया। जब कार्यक्रम दोबारा शुरू कराया गया तो एक नवयुवक विशेष को स्टेज पर बैठा देखकर अन्य लोग इसका विरोध करने लगे। ऐसे में बिजली चली गई। किसी उपद्रवी ने स्टेज की ओर धूल फें क दी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस को इस हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के बल प्रयोग से मामला शांत हो गया। कार्यक्रम एक बार फि र शुरू हो गया। ईनाम को लेकर और गाने की फ रमाइश को लेकर एक बार पुन: हंगामा हो गया। उस समय नृत्यांगना तमंचे पे डिस्को, गाने पर डांस कर रही थी। तभी किसी शरारती तत्व ने स्टेज पर ईंट फेंक दी, जिससे जोकर बना कलाकार घायल हो गया। इसके बाद और भी पत्थर फें के गए। यह देखकर जिले से आई क्यूआरटी पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर दिया। बात नहीं बनती देख एसओ सहपऊ ने कार्यक्रम कराने वालों से कार्यक्रम बंद कराने के लिए कहा। काफ ी देर बाद कार्यक्रम को रद कर दिया गया।
विज्ञापन