फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   गोरक्षा, नारी सम्मान और संस्कृति रक्षा का संकल्प

गोरक्षा, नारी सम्मान और संस्कृति रक्षा का संकल्प

Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। हिंदू नववर्ष नवसंवत्सर पर हवन-यज्ञ और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा चामड़ गेट, कमला बाजार, चामुंडा मंदिर, बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट और घंटाघर आदि स्थानों पर लोगों ने मंगल तिलक लगाकर वैदिक पावन भारतीय पौराणिक नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राष्ट्र, धर्म, गोरक्षा, नारी सम्मान, संस्कार व संस्कृति की रक्षा का भी संकल्प लिया गया। विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा आज के विशेष हिंदू पर्व में ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की। राम राज्यभिषेक हुआ। झूूलेलाल जयंती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सस्थंापक डॉ. हेडगेवार का जन्म दिवस और आर्य समाज की स्थापना भी नवसंवत्सर पर हुई। इस अवसर पर मनोज द्विवेदी, पवन वर्मा, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, प्रमोद कटारा, संदीप, डॉ. देवी शरण दीक्षित, महेश चंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, अजय गौतम, मनीराम, गौरव, मोहित चौधरी, गौरव कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र बघेल, नारायण दास माहौर, प्रकाश चंद्र, गोविंद कटारा, सुरेश चंद्र कटारा, मनीष जैन, अभिषेक जैन आदि लोग शामिल थे। नवसंवत्सर के मौके पर बुर्ज वाला कुआं पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व शांति की कामना की। इस दौरान काफी लोग शामिल थे। महिला आर्य समाज ने मुरसान गेट में वैदिक यज्ञ में आहुतियां दीं। महिलाओं ने कहा कि इसी दिन ईश्वर ने सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी। महिलाओं ने भजन भी गाए। इस अवसर पर बीना आर्य, सीमा गोयल, शारदा आर्य, अनु विमल, अनीता गुप्ता, आरती, सरला, अनीता गोयल, बाला शर्मा, अंजली, रामबेटी, गायत्री, सरोज, कमलेश सहित काफी महिलाएं शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed