{"_id":"7-17387","slug":"Hathras-17387-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़, शॉटपुट, भाला और चक्कर फेंक में आसिफ जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़, शॉटपुट, भाला और चक्कर फेंक में आसिफ जीते
Hathras
Updated Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सरस्वती महाविद्यालय की खेल समिति द्वारा मंगलवार को पॉलीटेक्निक के मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोला फेंक, भाला फेंक और दौड़ आदि में विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया।
100 मीटर की दौड़ में आसिफ हुसैन ने प्रथम, रमाकांत ने द्वितीय और सुनील उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 110 मीटर दौड़ में आसिफ हुसैन ने प्रथम, रामविशाल ने द्वितीय और रमाकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में आसिफ हुसैन ने प्रथम, सुनील उपाध्याय ने द्वितीय और रामप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में हरेंद्र ने प्रथम, आसिफ ने द्वितीय और सुनील उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में आसिफ ने प्रथम, रामप्रकाश ने द्वितीय और रामविशाल ने तृतीय स्थान पाया। चक्कर फें क में आसिफ ने प्रथम, रामप्रकाश ने द्वितीय और सुनील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजयी प्रतिभागियों को कॉलेज के वार्षिकोत्सव के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर खेल सचिव डॉ. स्वतेंद्र सिंह, डॉ. देवप्रकाश, दिलीप यादव, शैलेंद्र अग्रवाल, डॉ. प्रकाश राघव, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, रामगोपाल दीक्षित, सुरेशचंद्र, विजय सारस्वत आदि का सहयोग सराहनीय रहा। बागला डिग्री कॉलेज में आज बुधवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए मंगलवार को कॉलेज के मैदान में तैयारियां की गईं। खेल प्रवक्ता डॉ. सत्यदेव पचौरी की देखरेख में दौड़ के लिए ट्रैक तैयार कर कई जगहों पर चिह्नांकन भी कराया गया। कॉलेज में दौड़, कूद, भाला फें क, गोला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।