{"_id":"7-16110","slug":"Hathras-16110-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर काम करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर काम करेंगे शिक्षक
Hathras
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। अध्क्षता राजवीर सिंह ने की और संचालन रमेश चौधरी ने किया। शिक्षकों ने शिक्षक महासभा के तत्वावधान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम करने का एक स्वर से निर्णय लिया। वक्ताओं ने इस मौके पर सभी शिक्षकों से 09 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की, जिससे शिक्षकों को केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप वेतन और अन्य भत्ते दिलाए जा सकें। बैठक में प्रमुख रूप से दीपक गुप्ता, तेजवीर सिंह, कृष्ण गोपाल, राघवेंद्र सेंगर, राजवीर सिंह, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, रुद्रप्रकाश गुप्ता, प्रमोद शर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा, श्रीकृष्ण उपाध्याय, संजीव सेंगर, सत्यप्रकाश गोस्वामी, देवेंद्रपाल सिंह, राजेंद्र सिंह पुंढीर, डीपी सिंह, संजय सारस्वत, देवेंद्रपाल सिंह, शिवराम सारस्वत, पातीराम आदि शिक्षक उपस्थित थे। इधर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों से काली पट्टी बांधकर काम करने की अपील की है।
विज्ञापन