{"_id":"7-16108","slug":"Hathras-16108-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बदर जिले में दिखे तो होगी कड़ी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बदर जिले में दिखे तो होगी कड़ी कार्रवाई
Hathras
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने असामाजिक तत्वों को धारा 107/116 के अंतर्गत पाबंद करने के निर्देश दिए। जिला बदर किए गए अपराधियों को जिले की सीमा में पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन और शस्त्र निरस्तीकरण के प्रकरणों में थानों में शस्त्र जमा कराने के लंबित प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश थानाध्यक्षों को दिए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर चौकसी बरतने और संदिग्ध लोगों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आर्म्स स्टोर और आतिशबाजी लाइसेंस धारियों का वर्ष में दो बार संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। 15 दिन के अंदर सभी आवंटियों को कब्जा दिलाने एवं चकरोड आदि सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। इसके लिए लेखपालों और पुलिस की संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दिनेशपाल सिंह से भूमि विवाद के सभी मामलों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। बैठक में एडीएम उदयीराम, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, आरपी कश्यप, मदनचंद्र दुबे, ओसी सतीशपाल, सीओ राघवेंद्र सिंह चौहान, सत्यम विजयेंद्र सिंह एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
विज्ञापन