{"_id":"7-15476","slug":"Hathras-15476-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के डंक ने सिकंदराराऊ में ली एक और जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के डंक ने सिकंदराराऊ में ली एक और जान
Hathras
Updated Thu, 17 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। डेंगू का डंक और तीखा होता जा रहा है। बुधवार की रात्रि डेंगू के डंक से नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी नदीम पुत्र फरीद (17 वर्ष) की दिल्ली में इलाज के मौत हो गई। क्षेत्र में अब तक एक माह के भीतर डेंगू के डंक से पांच जानें जा चुकी हैं।
इससे पहले नगर निवासी शशिप्रकाश, गांव मऊ निवासी की मौत हुई। दो दिन पूर्व गांव नौजरपुर और नगर में दो लोगों की मौत हुई। बुधवार को नगर निवासी 17 वर्षीय युवक नदीम पुत्र फरीद की कई दिनों के इलाज के पश्चात दिल्ली के रामनोहर लोहिया अस्पताल में डेंगू के डंक से मौत हो गई। ईद के दिन नदीम की मौत से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को भी सिकंदराराऊ के दो युवकों की डेंगू से मौत हो गई थी। डेंगू से लगातार हो रही मौतों से इलाके के लोगों में दहशत है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बीमारी की रोकथाम के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। यहां तक कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी बुखार पीड़ित मरीजों के इलाज और जांच का कोई इंतजाम नहीं है। वक्त पर सही इलाज न मिलने की वजह से ही मरीजों की हालत बिगड़ रही है और इलाज के लिए अलीगढ़ या आगरा ले जाने तक उनकी स्थिति बेकाबू हो जाती है।