{"_id":"7-14840","slug":"Hathras-14840-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की कोशिश करते बाइकर्स को भीड़ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की कोशिश करते बाइकर्स को भीड़ ने दबोचा
Hathras
Updated Sat, 07 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। शुक्रवार की दोपहर हाईवे पर बाइकर्स ने लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार को गिराने के चक्कर में तीनों बाइकर्स खुद ही गिर गए। मौके पर जमा हुए लोगों ने तीन को बाइक समेत दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। तीनों को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार बागला जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। पकड़े गए तीनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है, लेकिन घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। अलीगढ़-आगरा रोड पर ग्राम जरैया के निकट बजाज एजेंसी के मालिक मनोहर सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अपनी बाइक से नई बाइक खरीदने सासनी से हाथरस जा रहे थे। उसके पास करीब 90 हजार रुपये की नकदी भी बताई गई है। बाइक पर पीछे बाइक मिस्त्री सोनू पुत्र राजाराम निवासी समामई बैठा था। बकौल मनोहर सिंह वह जैसे ही चौपाल सागर के निकट स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रही पल्सर बाइक संख्या डीएल-7 एस/बीए-3393 पर सवार लोगों ने पैर से धक्का दिया, जिससे मनोहर बाइक सहित सड़क के किनारे खड्डे में गिर गए। इस दौरान पल्सर भी असंतुलित होकर गिर गई। इस दृश्य को आसपास बैठे लोग देख रहे थे। दौड़कर घटना स्थल पर आ गए। पल्सर पर बैठा एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि तीन को लोगों ने दबोच लिया। बताते है कि इसी दौरान एसएसआई सासनी एके सिंह हाथरस जा रहे थे, वह घटना स्थल पर पहुंच गए। पल्सर सवार लोगों को पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटना में एजेंसी स्वामी मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हाथरस गेट पुलिस पकड़े गए लोगों एवं घटना के तथ्यों की छानबीन में जुटी है। घायल मनोहर सिंह ने लूट के प्रयास की आशंका व्यक्त की है। थानाध्यक्ष हाथरस गेट एसपी सिंह यादव का कहना है कि अब तक की गई छानबीन में लूट जैसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। मौके से भागे युवक को भी बुलाया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन