{"_id":"7-14539","slug":"Hathras-14539-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृज की संस्कृति पर फिल्म बनाएंगे राकेश दीवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृज की संस्कृति पर फिल्म बनाएंगे राकेश दीवाना
Hathras
Updated Fri, 23 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के -महाराज- राकेश दीवाना जल्द ही बृज की संस्कृति पर फिल्म बनाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। दीवाना की मानें तो बच्चे इसे बाल फिल्म समझेंगे और बड़े इसे अपनी फिल्म। इस फिल्म में बृज की संस्कृति दिखाई देगी। वह यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
दीवाना ने कहा कि इस फिल्म का बजट ढाई से तीन करोड़ के बीच का है। फिल्म के गानों में सुरेश वाडेकर जैसे मशहूर गायक की आवाज है। सूफियाना अंदाज का भी एक गाना है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस फिल्म के कलाकारों का उन्होंने चयन नहीं किया है। फिल्म की शूटिंग मथुरा, वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों के अलावा अन्य बडे़े शहरों में भी होगी। उन्होंने बताया कि बृज भूमि के बाद अभी तक कोई फिल्म बृज के कल्चर पर नहीं बनी हैं। अब उनकी यह फिल्म कान्हा की बृजभूमि इसी कल्चर की फिल्म है। यह फिल्म लोगों को प्रेम का संदेश देगी और पूरी तरह से सामाजिक बिंदुओं पर केंद्रित होगी। अगले साल यह फिल्म दर्शकों के बीच होगी। पिछले पांच साल से सब टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है, में राकेश दीवाना महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। वह लाइफ ओके के धारावाहिक महादेव में कुबेर की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा राउडी राठौर और रफूचक्कर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब वह जंजीर में दिखाई देंगे। उनका कहना है कि उन्होंने नुक्कड़ नाटकों से अभिनय सीखा है। उनकी कोशिश है कि बृज क्षेत्र की संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाया जाए और इसी मकसद से यह फिल्म बना रहे हैं। उनके साथ इस मौके पर संजय ग्रोवर, प्रमोद चौधरी आदि लोग मौजूद थे।