{"_id":"5bbba542867a55284c644902","slug":"91539024194-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन तालाब फाटक बंद रहा तो शहर जूझा जाम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन तालाब फाटक बंद रहा तो शहर जूझा जाम से
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, हाथरस।
शहर के तालाब रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की सुबह जब रेलवे ट्रैक पर काम हुआ और यह रेलवे फाटक बंद हुआ तो सुबह से लेकर देर रात तक पूरा शहर जाम के झाम से जूझा। शहर का पूरा ट्रैफिक अन्य मार्गोँ से होकर निकाला गया और वहां लोग बेहद परेशान दिखे। ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम भी इस दौरान नाकाफी दिखे। मंगलवार की देर शाम तक फिर यही स्थिति रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि वह तालाब रेलवे क्रासिंग के रेलवे लाइन का दुरुस्तीकरण का काम कराएगा और इस दौरान सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार की शाम छह बजे तक यह रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। शहर का ज्यादातर ट्रैफिक इसी क्रासिंग से होकर निकलता है। वैसे यहां इस समय रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते हमेशा जाम के से हालात रहते हैं।
सोमवार की सुबह छह बजे जब यह तालाब फाटक बंद कर दिया गया तो शहर का ट्रैफिक बागला कॉलेज मार्ग, इगलास रेलवे फाटक, बिजली कॉटन मिल फाटक से होकर अलीगढ़ की ओर गया। पूरे दिन लोग इन रेलवे क्रॉसिंगों पर जाम के झाम से जूझे। बागला कॉलेज मार्ग पर लोगों ने सबसे ज्यादा दिक्कत झेली। वहां बागला कॉलेज से लेकर सिकंदराराऊ रोड को जाने वाले चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। लोगों ने रेंग-रेंग कर अपने वाहन चलाए और उन्हें जरा सी दूरी तय करने में घंटों लग गए।
विज्ञापन
यातायात पुलिसकर्मी वहां तैनात थे, लेकिन वह भी भीड़ के आगे असहाय दिखे। ऐसे में जब यह फाटक बंद हो गया तब लोग और ज्यादा परेशान दिखे। स्कूली बच्चों की बसें व वैन आदि काफी देर तक जाम में फंसी रही। इधर, मंगलवार को फिर यही स्थिति पैदा होगी। यहां सोमवार की तरह ही रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चलेगा और फाटक बंद रहेगा।