{"_id":"5b96bb93867a557f565e44d6","slug":"91536605075-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जिले के खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित होने तक स्वच्छ भारत मिशन में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। अब दो अक्तूबर तक जिले के ओडीएफ से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया जाएगा।
यह आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं। अगर कोई भी कर्मचारी किसी परिस्थितिवश अवकाश लेता है तो उसे विभागीय अधिकारी के साथ साथ डीएम का अनुमोदन लेना होगा। इसके बाद ही अवकाश मिल सकेगा।
जिला प्रशासन की ओर से सितंबर माह में ही जिले को ओडीएफ करने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभागीय कर्मचारी पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमण पर रहते हैं। वहीं कई कर्मचारियों को तो शौचालय निर्माण की फोटोग्राफी के लिए अलग से तैनात किया गया है।
विज्ञापन
यह कर्मचारी फोटोग्राफ को पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। वहीं जिले में अब करीब तीन हजार शौचालयों का निर्माण बाकी रह रहा है। इस निर्माण को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से अलग से टीमें बनवाई गई हैं। यह टीमें ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को शौचालय निर्माण में आने वाली परेशानी के बारे में जानकारी लेकर उनकी समस्याओं के निस्तारण कराने में जुटी हुई हैं।