फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   प्राधिकरण की सचिव ने किया महिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण

प्राधिकरण की सचिव ने किया महिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण

Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण की सचिव ने किया महिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस के तत्वावधान में महिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जिला कारागार अलीगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन प्राधिकरण की सचिव शिव कुमारी की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर महिला कैदियों को विधिक साक्षरता के माध्यम से कानूनी जानकारी दी। शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के संबंध में महिला बंदियों को जानकारी दी। इस मौके पर उनके मुकदमों की पैरवी एवं स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


महिला बंदियों को बताया गया कि यदि उनके मुकदमे में उनकी पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है तो वह एक प्रार्थना पत्र संबंधित जिले के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अधीक्षिका के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर नि:शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर डिप्टी जेलर अनिल कुमार, आफताब अहमद अंसारी, अमर पाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed