{"_id":"678aafa40a42803f9401608d","slug":"89-enumerators-did-not-start-zero-poverty-survey-hathras-news-c-56-1-sali1016-125725-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 89 गणनाकारों ने शुरू नहीं किया जीरो पाॅवर्टी सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 89 गणनाकारों ने शुरू नहीं किया जीरो पाॅवर्टी सर्वे
Sat, 18 Jan 2025 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
जिले में 89 गणनाकारों द्वारा विभिन्न तकनीकी खामियों के चलते जीरो पाॅवर्टी सर्वे का कार्य नहीं किया जा रहा है। सर्वे कार्य की समीक्षा दौरान यह स्थिति सामने आई है। डीपीआरओ ने इस बारे में सीडीओ को पत्र भेजकर कहा है कि बैंक सखियों, रोजगार सेवकों और अन्य तकनीकी वजहों से गणना नहीं हो पा रही है।
शासन के निर्देश पर जिले में जीरो पॉवर्टी सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में अति गरीबों को चयनित किया जा रहा है, जिससे इन अति गरीबों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार किया जा सके। इसके लिए बैंक सखियों, पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों सहित कई अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है।
सर्वे की समीक्षा में सामने आया है कि 89 गणनाकारों ने अभी तक सर्वे का कार्य शुरू नहीं किया है। पंचायतराज विभाग द्वारा समीक्षा की गई तो सामने आया कि कई पंचायत सहायकों के मोबाइल नंबर गलत दर्ज हैं। कई पंचायत सहायक अपने पदों को छोड़कर जा चुके हैं। इसके साथ बैंक सखियों और रोजगार सेवकों द्वारा सर्वे में दिलचस्पी नहीं ली जा रही है।