फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   85-year-old rape victim dies of illness.

Hathras News: 85 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की बीमारी से मौत

Tue, 07 Jul 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
85-year-old rape victim dies of illness.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं 85 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने रविवार देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में कोई न होने के कारण एक महीने से पुलिस की देखरेख में ही उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

घटना के समय भी महिला बीमार चल रही थीं तथा बिस्तर पर थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना 31 मई की रात की है। पड़ोसी ने दूसरे दिन सुबह पुलिस को सूचना दी थी। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की रहने वाली वृद्धा के परिवार में कोई नहीं था, इसलिए आस-पड़ोसी ही उनका ध्यान रखते थे।
विज्ञापन

पड़ाेसी महिला ने पड़ोसी युवक पर वृद्धा से गलत हरकत करने का आरोप लगाया था। मामला गंभीर होने पर पड़ोसी महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, वृद्धा की हालत पहले से ही गंभीर थी, इसलिए उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां करीब सात दिन उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। यहां पुलिस की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा था। वे लिवर, किडनी सहित अन्य अंगों के संक्रमण से जूझ रहीं थीं।







महिला का एक महीने से उपचार चल रहा था। वृद्धावस्था की वजह से उनके अंग काम करना बंद कर रहे थे। साथ ही काफी संक्रमण हो गया था। परिवार का कोई व्यक्ति अस्पताल नहीं आया। आस-पड़ोसी ही देखने आते थे, लेकिन कोई रुकता नहीं था। उन्हें बचाने के लिए जो संभव हो सकता था, वह प्रयास किए गए।


डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस





घटना की वजह से बुजुर्ग महिला को कोई ऐसी चोट नहीं थी। वे पहले से ही बीमार थीं और बात करने की स्थिति में नहीं थीं। परिवार में कोई न होने के कारण पुलिस की देखरेख में उनका का उपचार चल रहा था।

-डाॅ. हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed