फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   84-year-old Shivcharan Singh won two medals in the national race.

Hathras News: 84 वर्षीय शिवचरन सिंह ने राष्ट्रीय दौड़ में जीते दो पदक

Sun, 18 Oct 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 18 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
84-year-old Shivcharan Singh won two medals in the national race.
पदक के साथ 84 वर्षीय मा. शिवचरन सिंह। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
गांव नगला घनी निवासी 84 वर्षीय शिवचरन सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कोयंबटूर, तमिलनाडु के नेहरू स्टेडियम में आयोजित पांचवीं वेटरेंस स्पोर्ट्स एंड गेम्स नेशनल चौंपियनशिप-2026 में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

शिवचरन सिंह गांव नौगांव स्थित दीपचंद्र उमा विद्यालय के पूर्व शिक्षक हैं। प्रतियोगिता में उन्होंने 800 मीटर और 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता सात से 11 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। खास बात यह है कि उन्होंने घुटने का सफल प्रत्यारोपण कराने के बाद यह सफलता पाई।
विज्ञापन

84 वर्ष की उम्र में दौड़ प्रतियोगिताओं में पदक जीतना उनके हौसले को दर्शाता है। यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed