{"_id":"5cc74efbbdec2207194af163","slug":"81556565755-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से तैनात कर्मचारियों को स्थानांतरण किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से तैनात कर्मचारियों को स्थानांतरण किए जाने की मांग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
नगर पालिका परिषद टाउन हॉल में एक शिष्टाचार सामूहिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता सभासद प्रदीप शर्मा व सभासद प्रमोद शर्मा ने की। संचालन सभासद निशांत उपाध्याय ने किया। इस मौके पर सर्व सहमति से प्रत्येक माह बोर्ड बैठक किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में समस्त विभागों की बोर्ड कमेटियां गठन करने की मांग की गई।
विभिन्न पटलों पर कई वर्षों से तैनात कर्मचारियों का पटल स्थानांतरण करने की भी मांग की गई। सभी ईओ से मांग की सरक्यूलर जारी कर सभी कार्यालयों के बाबू व कर्मचारियों को अवगत कराया जाए कि कोई भी सभासद संबंधित विभाग के ऑफिस में आए तो उसे पूरा सम्मान दिया जाए। अगर कोई कर्मचारी ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर विशाल दीक्षित, रीनेश मिश्र, अंजलि शर्मा, बबिता वर्मा, श्रीभगवान वर्मा, सुरेश चौधरी, वीरेंद्र माहौर, हर प्रसाद माहौर, राधेश्याम रजक, विनोद कुमार, पवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे