फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ारिश डाल रही मेले की तैयारियों में खलल

ारिश डाल रही मेले की तैयारियों में खलल

Sat, 08 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ारिश डाल रही मेले की तैयारियों में खलल
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कई दिनों से हो रही बारिश बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियों में खलल डाल रही है। खेल-तमाशे वालों का मेला परिसर में आना शुरू हो गया है। परिसर में कीचड़ का अंबार है। इस कारण तैयारियां रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। ऐसे में झूला संचालक और दुकानदार मंद गति से काम में जुटे हैं।

बता दें कि मेला श्रीदाऊजी महाराज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। सरकारी मशीनरी के अलावा नगर पालिका प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। शिविरों में भी साफ-सफाई के अलावा सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। मेला परिसर में बड़ा झूला, नाव, आक्टोपस, टोराटोरा, कटिंग पिलर सहित कई झूले आ गए हैं।
विज्ञापन


दंगल के निकट झूले लगना शुरू हो गए हैं। ट्रकों के जरिए झूलों का सामान मेला परिसर में पहुंच गया है। खजला, हलवा पराठा और खिलौना आदि के दुकानदार भी पहुंच गए हैं। इन लोगों के बारिश के बाद होने वाली कीचड़ के कारण मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। हर रोज अधिकारी तैयारियों का हाल जानने के लिए निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed