फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   घरों में घुसा नालों का पानी, लोगों ने झेली परेशानी

घरों में घुसा नालों का पानी, लोगों ने झेली परेशानी

Wed, 01 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
घरों में घुसा नालों का पानी, लोगों ने झेली परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सोमवार की रात में बारिश से शहर में फिर कई स्थानों पर जलभराव हो गया। कई बस्तियों व कॉलोनियों में घरों में भी गंदा पानी घुस जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते कई इलाकों में तार टूट गए और घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।

शहर के जलेसर रोड, इगलास रोड, तरफरा रोड, श्रीनगर, नई बस्ती, कैलाश नगर, राजा महेंद्र प्रताप मार्केट, नवींपुर, किला खाई, नवल नगर, लेबर कॉलोनी, सीयल खेड़ा सहित इलाकों में फिर जलभराव हो गया। गंदा पानी घरों में घुस गया। इससे रात्रि में लोग बेहद परेशान दिखे।
विज्ञापन


शहर में गड्ढों की वजह से भी राहगीरों को परेशानी हुई। कई लोग चोटिल होने से बचे। यही नहीं रात्रि में शहर में चामड़ गेट, मस्जिद वाला चौराहा, तरफरा रोड, वाटर वर्क्स कॉलोनी, सिकंदराराऊ रोड आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर पाइप लाइन के दुरुस्त करने का काम रुका
हाथरस। बारिश के चलते वाटर पाइन लाइन की दुरुस्तीकरण का काम भी रुक गया। शहर के कई इलाकों में वाटर सप्लाई नहीं हो पा रही। इसे ठीक कराने लिए पालिका ने कई स्थानों पर खुदाई कराई है, लेकिन अब बारिश की वजह से यह काम बीच में थम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed