{"_id":"5c51ebb3bdec224a415dbcc7","slug":"61548872627-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराग की डेयरी में बनी गोशाला में व्यवस्थाएं कराई जा रही है दुरूस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराग की डेयरी में बनी गोशाला में व्यवस्थाएं कराई जा रही है दुरूस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। पराग डेयरी में बनी अस्थाई गोशाला से जंगली जानवरों का आतंक मिटाने के लिए वन विभाग की टीम पिछले तीन दिन से डेरा जमाए हुए है। इस गोशाला में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। आवारा पशुओं को एक-दूसरे से अलग करने के लिए बेरीकेडिंग कराई जा रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार का कोई अधिकारी या मंत्री गोशाला की व्यवस्थाएं देखने आ सकता है।
दरअसल, आवारा पशुओं के आतंक को लेकर किसानों में पनपे गुस्से को देखते हुए जिला प्रशासन ने पराग डेयरी परिसर में अस्थायी गोशाला बनाई थी। इसमें पशुओं के लिए चारा, बिजली, पानी एवं चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। समाजसेवियों के सहयोग से गोशाला की व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है, लेकिन अस्थायी गोशाला के अंदर जंगली जानवरों का आतंक बढ़ने की शिकायत एसडीएम द्वारा पत्र भेजकर वन विभाग के अधिकारियों से की गई है।
जंगली जानवरों से निपटने के लिए वन विभाग की टीम पिछले तीन दिन से यहां डेरा जमाए हुए है। पराग डेयरी की चारदीवारी को दुरुस्त कराया जा रहा है। डेयरी परिसर में बेरीकेडिंग एवं सफाई व्यवस्था का काम जोरों पर चल रहा है।