फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   लेखपालों का आंदोलन पकड़ता जा रहा उग्र रूप

लेखपालों का आंदोलन पकड़ता जा रहा उग्र रूप

Fri, 13 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों का आंदोलन पकड़ता जा रहा उग्र रूप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। उत्तर लेखपाल संघ के बैनर तले पांचवें दिन जिले के सभी लेखपालों ने सरकारी कार्यों का बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ और प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने अपनी सहभागिता की।

लेखपालों का आरोप है कि सरकार विभाजन करो और राज करो की नीति अपना रही है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों से इस आंदोलन में अपना सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लेखपालों के विरुद्ध की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध किया। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने सांसद राजेश दिवाकर, विधायक हरीशंकर माहौर और नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ के जिलामंत्री विजय कुमार शर्मा ने कहा कि लेखपालों के द्वारा की जा रही मांगें जायज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल पर समस्त तहसीलों के अध्यक्ष व मंत्री मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष रामनिवास सिंह, बृजेश कौशिक, जगन्नाथ प्रसाद, चारू अग्रवाल, प्रमोद कुमार, रिषी कुमार, हिरदेश कुमार, विवेक वार्ष्णेय, शिव कुमार शर्मा, नवनीत कुमार आदि लेखपाल मौजूद थे। प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष लखपति सिंह और संचालन विजय कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed