फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   60 percent electricity theft in villages

Hathras News: गांवों में 60 फीसदी बिजली की हो रही चोरी, 2595 के खिलाफ हैं मुकदमे दर्ज

Mon, 29 May 2023 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 29 May 2023 12:04 AM IST
सार

हाथरस जिले में 65 बिजलीघरों से दो लाख साठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर व कस्बों में बिजली चोरी की बात करें तो 28 से 30 प्रतिशत है। वहीं देहात के इलाकों की बात करें तो 60 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है।

विज्ञापन
60 percent electricity theft in villages
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

हाथरस के देहात के इलाकों में बिजली चोरी का ग्राफ बढ़ा है। देहात में करीब 60 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। वर्ष 2023 में 2595 लोगाें के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज हुए हैं। चोरी पर पूरी तरह अंकुश न लगने के कारण विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले में 65 बिजलीघरों से दो लाख साठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर व कस्बों में बिजली चोरी की बात करें तो 28 से 30 प्रतिशत है। वहीं देहात के इलाकों की बात करें तो 60 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। वर्ष 2020 में जिले में बिजली थाना खुला। थाना खुलने के बाद से अब तक 19 हजार लोगों के यहां अब तक बिजली चोरी पकड़ी गई है। वर्ष 2022 में 4758 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। वर्ष 2023 में 2595 लोगों के यहां चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा मामले ग्रामीण क्षेत्र के थे। 19000 हजार में से अब तक 4500 मुकदमों में आरोपपत्र और फाइनल रिपोर्ट लगाई जा चुकी है। स्टाफ की कमी से कम मुकदमों में आरोपपत्र और फाइनल रिपोर्ट लग सकी है। बिजली थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि जब से थाना खुला है। अब तक 19 हजार के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है। सबसे ज्यादा बिजली चोरी के मामले देहात में हैं। इस साल 2595 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed