फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   60 bigha crop filled with water due to minor overflow

Hathras News: माइनर हुआ ओवरफ्लो, 60 बीघा फसल में भरा पानी, किसान परेशान

Wed, 20 Nov 2024 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 11:10 PM IST
सार

नगला मनी के पास माइनर व पुलियों की सफाई न होने की वजह से कचड़ा पुलिया में फंस गया। इस पानी आगे बढ़ने के जगह ओवरफ्लो होकर पटरी व आसपास के खेतों में भरने लगा।

विज्ञापन
60 bigha crop filled with water due to minor overflow
गांव नगला मनी में आलू के खेतों में भरा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला मनी के खतों से गुजरने वाली पीहुरा रजबहा से निकली माइनर 19 नवंबर रात पुलिया में कचड़ा भरने से ओवरफ्लो हो गई। इससे आसपास की  करीब 60 बीघा आलू की फसल पानी से लबालब हो गई। खेतों में पानी भरने की जानकारी किसानों को सुबह हुई। 

विज्ञापन


पीहुरा रजबहे से जुड़े माइनर में 19 नवंबर को पानी आ गया। नगला मनी के पास माइनर व पुलियों की सफाई न होने की वजह से कचड़ा पुलिया में फंस गया। इस पानी आगे बढ़ने के जगह ओवरफ्लो होकर पटरी व आसपास के खेतों में भरने लगा। इसकी जानकारी किसानों कों  20 नवंबर की सुबह खेतों पर पहुंचने पर हुई। जैसे ही किसानों ने खेतों को पानी से भरा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


गांव नगला मनी के किसानों की करीब 60 बीघा आलू के खेतों में पानी भर गया। इनमें से लायक सिंह नेताजी की 15 बीघा, रविंद्र सिंह व योगेंद्र सिंह की चार-चार बीघा, बालकिशन और बनवारी की तीन-तीन बीघा फसल में पानी भर गया। किसानों ने बताया है कि माइनर ओवफ्लो होने की सूचना उन्होंने सिंचाई विभाग को दी थी, लेकिन इसके बाद भी मौके पर न कोई कर्मचारी पहुंचा है और न ही कोई अधिकारी। इसको लेकर क्षेत्रीय किसानों में काफी नाराजगी थी। किसानों खुद ही कचड़े से अटी पड़ी पुलिया से कचड़ा हटाकर पानी के आगे बढ़ने की व्यवस्था की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने इस बार 15 बीघा आलू की फसल की थी। अब सारे खेत में पानी भर गया है। इससे लाखों रुपये का नुकसान है। - लायक सिंह नेताजी, नगला मनी।
इस बार 12 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से चार बीघा खेत पट्टे पर लिया था, जिसमें आलू बोए हैं। अब इस खेत में पानी भर गया है। पानी भरने से सारी फसल खराब हो जाएगी। - ओमवीर सिंह, नगला मनी।
हमारे चार बीघा खेत में पानी भर गया है। इससे आलू की फसल तो पूरी तहर बेकार हो जाएगी। दूसरी फसल बोने के लिए भी रुपये खर्च होंगे। - अशोक कुमार, नगला मनी।
मेरी चार बीघा आलू की फसल माइनर का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से खराब हो गई। जो दो बीघा खेत शेष बचा है उसमें भी कुछ हिस्से में पानी भर गया है। - योगेंद्र सिंह, नगला मनी। 

खेतों में माइनर को पानी भरने से किसानों को लाखों की लगी चपत
सहपऊ के नगला मनी में दस से अधिक किसानों के खेत में पानी भर गया है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान है। किसानों ने बता है कि एक बीघा आलू करने में करीब 25 हजार रुपये का लागत आती है। शुरुआत में ही 10 से 15 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। किसानों का कहना है कि जिन खेतों में पानी भर गया है, उनको सूखने में समय लगेगा। क्यारियां पानी से लबालब है इस वजह से आलू खराब हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed