{"_id":"68c92433f1a3048d3ed3c7fc511dcdb4","slug":"6-to-final-publication-of-electoral-rolls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 को
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हाथरस हजारीलाल ने मतदाता सूचियों के प्रकाशन के कार्यक्रम की जानकारी दी है। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर वोटर लिस्ट के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन 23 जनवरी शनिवार को किया गया है। इसके बाद 23 से 30 जनवरी,2016 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 2 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 6 फरवरी 2016 को होगा।
विज्ञापन