फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   भाकियू तहसील पर दिया एक दिवसीय धरना

भाकियू तहसील पर दिया एक दिवसीय धरना

Sat, 05 Jan 2019 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाकियू तहसील पर दिया एक दिवसीय धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सासनी। भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने तहसील पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अध्यक्षता ठा. हर प्रसाद सेंगर ने की और संचालन डॉ. कप्तान सिंह चंदेल ने किया। धरने का नेतृत्व ठा. विनोद कुमार सिंह ने किया। ज्ञापन के जरिए किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग की गई।

ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाए। किसानों को फसल का बीमा करने के बाद प्रीमियम की रसीद दी जाए। बीमा प्राइवेट कंपनी से नहीं कराया जाए। किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। नलकूप की बिजली मुफ्त दी जाए। शासन-प्रशासन स्तर पर भ्रष्टाचार खत्म किया जाए।
विज्ञापन


लोकपाल विधेयक तत्काल लाया जाए। किसानों की आय को तत्काल दोगुना किया जाए। सरकारी मशीनरी के वेतन में हुई बढ़ोतरी के अनुपात में बिजली और पानी मुफ्त किया जाए। किसान को प्रगतिशील बनाने के लिए खाद और बीज के दाम आधे किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार पुंढीर, ठा. उमाशंकर बांगर, योगेंद्र शर्मा, हरप्रसाद सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, चित्र सिंह, साहब सिंह, राजकुमार कौशिक, गिर्राज सिंह आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed