स्कूल का ताला बंद, शिक्षकों का जवाब तलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने शुक्रवार को छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय वाद नगला अठवरिया का ताला बंद मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है, जिससे सभी के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
प्राथमिक विद्यालय नगला भूरा का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय का शैक्षिक स्तर निम्न स्तर का पाया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए। इन सभी को चेतावनी भी दी कि अगर शिक्षा के स्तर में सुधार नहीं हुआ तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय लहरा के निरीक्षण में बच्चों को एक ही कमरे मेें बिठाकर पढ़ा रही थी, जबकि अन्य कमरों में पंखे चल रहे थे।
बिजली का दुरुपयोग करने एवं मानक के अनुरूप विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाने के आरोप में शिक्षिका की एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए। प्राथमिक विद्यालय अहवरनपुर में शिक्षा का स्तर खराब मिला। शिक्षकों को इसमें सुधार के लिए चेतावनी जारी की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय अहवरनपुर में निरीक्षण के समय विद्यार्थियों का गणित का पाठ्यक्रम पूरा नहीं मिला।
शौचालय के पास घास उगी हुई मिली। शिक्षिका को सफाई कराने और पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए। सुधार नहीं होने पर कठोर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय नयाबांस में एक कमरे की दीवार चटकी हुई मिली। बीएसए ने शिक्षक को विद्यार्थियों को इस कमरे में नहीं बिठाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीसी निर्माण को इसकी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए।