फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   51 thousand fraud from man

एटीएम मशीन देने के नाम पर ठगे इक्यावन हजार रुपये

Sun, 24 May 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
51 thousand fraud from man
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

निकटवर्ती कस्बा पुरदिलनगर के एक युवक से कुछ शातिरों ने एटीएम के नाम पर 51 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कसबा निवासी अजय प्रताप सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि वो कस्बे के मोहल्ला जलेसरी गेट पर शौर्य कंप्यूटर से नाम से दुकान करता है। फरवरी महीने में उसके पास इस्लाम खां निवासी आगरा, दुर्गेश निवासी हाथरस आया तथा कहा कि आपका लेन देन सही चल रहा है। हमें 51 हजार रुपये दे दो तुम्हें एटीएम मशीन दिलवा देंगे। मार्च में ये लोग मेरे वॉयलेट का इस्तेमाल कर खाते से इक्यावन हजार रुपये यह कर निकाल ले गये कि तुम्हारा रुपया वापस मिल जाएगा। तब से अब तक ये लोग नहीं मिले हैं ओर नहीं मेरा पैसा वापस किया है। इन लोगों ने दिया गया फोन नंबर भी बंद कर लिया है। आग्रह किया गया है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed