फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   50 complaints received in Samadhan Diwas, not even one resolved

ये कैसा समाधान दिवस: आईं 50 शिकायतें, निस्तारण एक का भी नहीं

Sun, 07 Jul 2024 05:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 07 Jul 2024 05:46 AM IST
सार

नाम है समाधान दिवस, अगर आई हुई शिकायतों में से एक का भी निस्तारण मौके पर न हो सके, तो किस बात का है या समाधान दिवस। सादाबाद के समाधान दिवस में 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, पर एक शिकायत का निस्तारण नहीं हुई।

विज्ञापन
50 complaints received in Samadhan Diwas, not even one resolved
सादाबाद में शिकायतें सुनते एसडीएम व सीओ - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद तहसील सभागार में एसडीएम संजय कुमार व सीओ हिमांशु माथुर ने समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दिवस में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

विज्ञापन


गांव बुढ़ाइच निवासी सोनू यादव ने गांव के आम रास्ते पर जलभराव की शिकायत की। मोहल्ला जैसवाल निवासी मधुसूदन कुमार जैसवाल ने बिजली की समस्या की शिकायत की। सभासद नाजिर खान ने वार्ड में नए बिजली के पोल लगवाने व लाइन खिचावने के लिए पत्र सौंपा। इधर, गांव बंजारा भाग खोंडा निवासी प्रीतम सिंह ने खतौंनी को लेकर शिकायत की। पीड़ित ने कहा कि वह दिव्यांग हैं। समस्या को लेकर तीन माह से तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एसडीएम ने गांव के लेखपाल को फटकार लगाते खतौनी लाकर देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने प्राप्त अन्य शिकायतों को उनके विभागों को देते हुए शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed