फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   5-day weather alert for Hathras

Alert: हाथरस के लिए अलर्ट जारी, अगले पांच दिनों तक होगी आंधी-बारिश व ओलावृष्टि, बेवजह घर से न निकलें

Sat, 30 May 2026 11:02 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 30 May 2026 11:02 AM IST
सार

हाथरस जिले में 30 मई से दो जून के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। इस दौरान स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होगी।

विज्ञापन
5-day weather alert for Hathras
मौसम अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हाथरस में  मौसम ने 29 मई की शाम को फिर करवट बदली। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों तक जिले में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है

विज्ञापन


29 मई सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर तक गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किए रखा, लेकिन शाम करीब छह बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं और बिजली चमकने के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम बदलते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


29 मई को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाएं करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज के अनुसार 30 मई को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

30 मई से दो जून के बीच बदला रहेगा मौसम का मिजाज 
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार हाथरस जिले में 30 मई से दो जून के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। इस दौरान स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होगी। अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा के झोंकों की गति सामान्य से 7-8 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक हो सकती है। 

किसान ध्यान दें
कृषि विभाग ने सलाह दी है कि वर्तमान में मक्का में दाना भरने और उड़द-मूंग में फली बनने की अवस्था है, जो नमी के प्रति बेहद संवेदनशील है। यदि बारिश न हो, तभी आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें। मक्का में तना बेधक और उड़द में फली बेधक कीट की रोकथाम के लिए आसमान साफ होने पर इमामेक्टिन बेंजोएट या डाइमेथोएट का छिड़काव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed