फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   47 covid positive found in Hathras today

नहीं थम रहा करोना, आज 47 संक्रमित मिले

Fri, 28 Aug 2020 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
47 covid positive found in Hathras today
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सासनी के डेढ़ दर्जन लोग शामिल हैं। अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर में सरक्यूलर रोड निवासी 28 वर्षीय एक युवती व तीन वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। शहर के ही बालापट्टी निवासी 37 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। माया टाकीज के निकट सिंघानिया कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, 52 वर्षीय व 35 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शहर में ही लहरा वाली गली निवासी 35 वर्षीय युवक, आर्यनगर निवासी 40 वर्षीय युवती व 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहर में ही 40 वर्षीय एक महिला व 85 वर्षीय एक वृद्ध भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सादाबाद के बिसावर के 80 वर्षीय वृद्ध, गांव लहरा निवासी 45 वर्षीय युवक व 43 वर्षीय महिला, सासनी निवासी 30 वर्षीय एक युवती, सासनी के ही गांव देदामई निवासी 21 वर्षीय युवती, लुटसान निवासी 20 वर्षीय युवक व 51 वर्षीय महिला, तिलौठी निवासी 30 वर्षीय युवक, सासनी किशनपुरी निवासी 24 वर्षीय युवती, इसी कस्बे में बिजलीघर के निकट रहने वाला तीन वर्षीय बच्चा, कस्बे की मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी 30 वर्षीय युवती, यहीं की छिपैटी निवासी 24 वर्षीय युवक, जमुना मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी, गोपालपुर निवासी 18 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिले हैं। शहर के नाई का नगला का एक युवक व एक किशोर, हाथरस की वाटर वर्क्स कॉलोनी, नगला चौबे, गणपति नगर, गढ़ी गिरधरा में भी एक-एक केस सामने आया है। हसायन के गांव नगला अडू निवासी 30 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव मिली है। सासनी की टीचर कॉलोनी में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed